नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 500 रूपया बरामद* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 500 रूपया बरामद*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 500 रूपया बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी/लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष पीपीगंज के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 454/2024 धारा 3(5)/309(6) बी.एन.एस से सम्बन्धित अभियुक्त प्रियांशु सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी थवईपार थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर के कब्जे से लूट का 500 रूपया बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि दिनाँक 09.10.2024 को समय 01.00 PM बजे वे ग्राम भरोही में बैठे थे तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति आये और वादी को मारते पीटते हुए वादी को अपने गाड़ी पर बैठाकर कुछ दूर ले जाकर एक व्यक्ति से बात कराये, व्यक्ति ने फोन पर कहा गया कि वह दरोगा बोल रहा है और यदि तुम ज्यादा बोलोगे तो तुम्हारा एनकाउण्टर कर दूंगा । दोनों अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के जेब से 1,300 रुपये एवं उनका मोबाइल फोन छीनकर, मारते पीटते हुए छोड़कर भाग गये । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
प्रियांशु सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी थवईपार थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर

*बरामदगी का विवरण-*
लूट का 500 रूपये नगद

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 454/2024 धारा 3(5)/309(6), 317(2) बी.एन.एस थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर

*गिरफ्तार की टीम -*
1- उ0नि0 अजीत यादव, थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
2- उ0नि0प्रशिक्षु अनिकेत भारती, थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
3- कां0 आकाश कुमार यादव, थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]