नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *शारदीय नवरात्र महापर्व के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर भी टेथर्ड ड्रोन कैमरे से रखी जा रही है नजर* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*शारदीय नवरात्र महापर्व के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर भी टेथर्ड ड्रोन कैमरे से रखी जा रही है नजर*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*शारदीय नवरात्र महापर्व के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर भी टेथर्ड ड्रोन कैमरे से रखी जा रही है नजर*

 

सोनौली/ महराजगंज! नवरात्रि पर्व पर्व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार अलर्ट दिख रही है।भारत-नेपाल सीमा पर भी टेथर्ड ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।

बता दें कि नवरात्रि के पर्व पर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार अलर्ट दिख रही हैं। एक तरफ जहां लखनऊ, अयोध्या समेत गोरखपुर में ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएंगी ताकि प्रदेश में कोई भी अप्रिय घटना न हो सके तो वहीं महाराजगंज जनपद में भी सुरक्षा कर्मियों द्वारा ड्रोन कैमरे के साथ-साथ फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है।

त्योहारों के मद्देनजर महराजगंज पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है और सुरक्षा के लिये कई तरह के अभियान चलाये जा रहे हैं।

नवरात्र और विजयदशमी पर्व के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर कोई भी अनहोनी घटना ना हो इसको लेकर सरकार पूरी तरह अलर्ट है। इसको देखते हुए पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद दिख रही हैं।

जनपद में कुल 1261 दुर्गा पंडालजानकारी के मुताबिक जनपद में कुल 1261 दुर्गा पंडाल बने हुए हैं। इसको देखते हुए पुलिसकर्मी अलर्ट हैं। भारत-नेपाल सीमा पर भी एसएसबी जवानों के साथ, पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद दिख रही हैं।

सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सघन चेकिंग अभियान

नेपाल से हर आने जाने वालों की सघन तलाशी ली जा रही है। पगडंडियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा

पूरे सरहद की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है जिससे कोई भी आतंकी या देश विरोधी तत्व खुली सीमा का फायदा उठाकर सीमा पार करके भारत में प्रवेश न कर सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]