नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की दिव्या मिश्रा बनी एक दिन की यातायात प्रभारी बस्ती-* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की दिव्या मिश्रा बनी एक दिन की यातायात प्रभारी बस्ती-*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की दिव्या मिश्रा बनी एक दिन की यातायात प्रभारी बस्ती-*

बस्ती-शासन प्रशासन की अद्भुत पहल मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत युवा प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की दिव्या मिश्रा को एक दिन की यातायात प्रभारी बस्ती बनाया गया।
बताते चलें कि कक्षा 11 वीं की छात्रा दिव्या मिश्रा द्वारा इस दौरान सड़क पर आते जाते हुए
ट्रैफिक ट्रैफिक स्पॉट पर दो तथा चार पहिया वाहनों का जांच पड़ताल किया जो ड्राइबर सीट वेल्ट नहीं लगाये थे; उनको सीट बेल्ट लगाने के साथ-साथ यातायात के नियमों को बताते हुए यातायात नियमों को समझाया और कईयों वाहनों के कागजात मे कमी पाये जाने पर दिव्या ने कई वाहनों का चालान भी काटे तथा आटो रिक्शा में अधिक सवारी होने के कारण आटो चालकों को कम सवारी बैठाने कादिशा निर्देश दिया एक दिन के यातायात प्रभारी दिव्या मिश्रा ने कहा कि यातायात के नियमों का अगर हम सही ढंग से पालन करेंगे तो दुर्घटना होने की सम्भावनाबहुत कम हो जायेगी।
यातायात नियमों के अनुपालन में दो पहिया वाहन चलाते समय हमे हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए और दो सवारी से अधिक नहीं बैठना चाहिए और चार -पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग ड्राईवर के साथ-साथ गाड़ी मे
बैंठे सभी लोगों को करना चाहिए तथा गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन से बात नहीं करना चाहिए। हम सभी को यातायात के नियमो का पालन करना चाहिए तथा दूसरे लोगो को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होने कहा कि अगर सड़क दुर्घटना कहीं हो जाती है तो उस दौरान घायल व्यक्तियों को हमे तुरन्त चिकित्सालय पहुंचाना चाहिए, जिससे घायल व्यक्ति का इलाज सही समय पर हो सके। इस मौके पर यातायात प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत लोगो को जागरूक किया जा रहा हैं। आज इसी अभियान के तहत दिव्या मिश्रा को एक दिन का प्रभारी बनाया गया है, इनके साथ साक्षी शर्मा, बुसरा खान, आचंल चैधरी, श्रुती दूबे, निधि त्रिपाठी, अमृता गुप्ता,सजंना, मंगीता यादव, प्रिया यादव, खुशबू श्रीवास्तव तथा रूद्र प्रताप सिंह ने अपना कीमती सहयोग प्रदान किया ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]