नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *ऋण वसूली के दौरान महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- जिलाधिकारी ने माइक्रो फाइनेंस कंपनियों और शिकायतकर्ता महिलाओं के साथ अलग–अलग की बैठक* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*ऋण वसूली के दौरान महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- जिलाधिकारी ने माइक्रो फाइनेंस कंपनियों और शिकायतकर्ता महिलाओं के साथ अलग–अलग की बैठक*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*ऋण वसूली के दौरान महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- जिलाधिकारी ने माइक्रो फाइनेंस कंपनियों और शिकायतकर्ता महिलाओं के साथ अलग–अलग की बैठक*
ऋण वसूली में आरबीआई के निर्देशों का माइक्रो फाइनेंस कंपनी करें पालन।
महिलाओं से ऋण माफी जैसे अफवाहों पर ध्यान न देने का किया अनुरोध।

 

महराजगंज, 15 अक्टूबर 2024, विगत कुछ दिनों में जिला प्रशासन को जनता सुनवाई व अन्य माध्यमों से माइक्रो फाइनेंस कंपनियों पर गरीब महिलाओं को कर्ज देकर वसूली के दौरान उत्पीड़न संबंधी प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों और ग्रामीण महिलाओं के साथ अलग–अलग बैठक की गई।

 

 

जिलाधिकारी ने निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा कि ऋण वसूली का कार्य विधिक तरीके से हो। ऋण वसूली का कार्य आरबीआई की गाइडलाइंस/निर्देशों के अनुसार ही किया जाए और किसी भी दशा में ऋणी महिला/महिला समूह का उत्पीड़न न हो। ऐसा होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। अगर कोई समस्या है तो माइक्रो फाइनेंस कंपनी जिला प्रशासन से संपर्क करें, लेकिन किसी भी स्तर पर नियमों और आरबीआई के निर्देशों का उल्लंघन न हो। अगर निर्देशों का उल्लंघन होगा, तो कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा कुछ समूहों द्वारा ऋण माफ कराए जाने की अफवाह फैलाने और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के विरुद्ध लोगों को भड़काने की शिकायत जिलाधिकारी से किया गया। जिसपर जिलाधिकारी ने उक्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने उत्पीड़नकर्ताओं और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया।

 

प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा सीडीओ महराजगंज को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल के माध्यम से भी शिकायतों का निस्तारण संबंधित अधिकारियों एवं हिताधारकों के साथ बैठक कर किया जाए।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता महिलाओं/महिला समूहों के साथ भी बैठक की गई। बैठक में महिलाओं द्वारा उत्पीड़न का मुद्दा उठाया गया। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि महिला/महिला समूहों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं जाएगा। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा ऋण वसूली के दौरान किसी भी प्रकार का उत्पीड़न किए जाने पर प्रशासन द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी। यदि महिलाओं को संस्थाओं अथवा उनके प्रतिनिधियों से कोई शिकायत है, तो अपनी शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय अथवा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक दर्ज करा सकती हैं। प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा। उन्होंने महिलाओं को कहा कि ऋण माफी जैसे अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई मुद्दा है तो प्रशासन से संपर्क करें। प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम मुकेश सिंह, एल.डी.एम बी.एन. मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि और शिकायतकर्ता महिलाएं उपस्थित रहीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]