नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 15 अक्टूबर 2024, जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह एवं प्रर्वतन कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।

जिलाधिकारी ने आबकारी, व्यापार, विद्युत ,परिवहन, जीएसटी एवं अलौह खनन वसूली में प्रगति की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के सापेक्ष कर एवं राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विभागों को कठोर निर्देश देते हुए कहा कि कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर सी, डी व ई ग्रेड कदापि स्वीकार्य नहीं है। जिन परियोजनाओं में प्रदर्शन अपेक्षित नही है, उनमें सुधार हेतु जिम्मेदार तत्काल कदम उठाएं।

जिलाधिकारी ने आबकारी, राज्य कर, मंडी, अलौह खनन, विद्युत विभाग को वसूली में वृद्धि हेतु प्रवर्तन कार्यवाही बढ़ाने का निर्देश दिया। नगर निकायों को कहा कि यूजर चार्ज और व्यावसायिक शुक्ल की वसूली जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने अधोमानक नमूनों वाले प्रकरण में विभागीय कार्यवाही को तेज करने का निर्देश दिया। मंडी आवक और आय कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मंडी आवक और आय बढ़ाने हेतु कड़ा निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए धारा 24, धारा 34, धारा 116 में 01 वर्ष से अधिक पुराने लंबित वादों को नियमित सुनवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करते हुए शून्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एसडीएम सहित सभी मजिस्ट्रेट लक्ष्य निर्धारित करते हुए समय सीमा से उपरांत लंबित वादों को शून्य करें।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने दर्पण डैशबोर्ड पर जनपद और राजस्व के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि लगातार तीसरी बार जनपद को प्रथम स्थान मिलने से सबकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं और प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए सबको अधिक प्रयास करना होगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार, डीसी वाणिज्य कर आरपी चौरसिया, जिला आबकारी अधिकारी अतुल द्विवेदी, ईओ नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार, सभी तहसीलदार एवं राजस्व कार्मिक सहित अन्य संबंधितअधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]