नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा 36 लोगों की मौत* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा 36 लोगों की मौत*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा 36 लोगों की मौत*

नई दिल्ली/ उत्तराखंड/ अल्मोड़ा ! उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें से 36 लोगों की मौत बताई जा रही है। वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि किनाथ से रामनगर जा रही यात्री बस खाई में गिर गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है और अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

बता दें कि यह हादसा अल्मोड़ा के मारचूला के पास हुआ है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 10 लोगों का इलाज देवाल अस्पताल में चल रहा है। लोगों को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में करीब 8 घायलों ने दम तोड़ा है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ी है।हादसे को लेकर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ को सस्पेंड कर दिया है। मृतक परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया गया है। वहीं घायलों को 1-1 लाख की रुपये की राशि देने का निर्देश दिया है। साथ ही कमिश्नर कुमाऊं को घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिए हैं।

घटना के संबंध में डीसीआर अल्मोड़ा द्वारा बताया गया कि इस घटना में 20 घायलों को निकालकर रामनगर अस्पताल इलाज हेतु भेज दिया गया है तथा 20 व्यक्ति मृतक है जिनके शव निकाल दिए गए हैं रेस्क्यू कार्य जारी है। बताया कि बस में लगभग 45 से 50 लोग सवार थे जिसमें से लगभग 40 लोगों को निकाल दिया गया है, जिसमें लगभग 20 मृत और 20 घायल को निकाला गया और रेस्क्यू चल रहा है। बस बरात नामक स्थान से पौड़ी से रामनगर हेतु जा रही थी उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन, कमिश्नर कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोडा से फोन पर बात की। एसडीआरएफ के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बचाव एवं राहत कार्य शुरू हो गया है। चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते बस गहरी खाई में समा गई। बस के गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त कुछ यात्री बस से बाहर गिर गए।इसके बाद घायल लोगों ने कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सल्ट और रानीखेत से टीमों को घटनास्थल भेजा गया है। जिस जगह यह हादसा हुआ है, वह पौड़ी-अल्मोड़ा सीमा के नजदीक है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]