नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिक्षामित्र की लगायी क्लास* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिक्षामित्र की लगायी क्लास*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिक्षामित्र की लगायी क्लास*

 

महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के साथ जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 मामले जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमे 02 मामलों का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को जिलाधिकारी ने निर्धारित समय–सीमा में नियमानुसार निस्तारित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी द्वारा समाधान दिवस में आने वाले मामलों का संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही सत्यापन कराया गया और तत्काल निस्तारित हो सकने वाले प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।

समाधान दिवस में मंगलापुर गांव में शिक्षा मित्र द्वारा विद्यालय में अनियमित रहने और अपने शैक्षणिक दायित्वों को पूरा न करने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा बीएसए को प्रकरण की जांच कर आरोपी शिक्षा मित्र के एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पेश होने वाले प्रत्येक मामले को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निस्तारण नियमानुसार व समयान्तर्गत करें।

उन्होंने सामान्य प्रकरणों को 48 घंटे के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि भूमि विवाद सहित जटिल प्रकरणों में राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभाग की टीम गठित करते हुए कार्यवाही करें। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में 19 राजस्व, 03 विकास, 17 पुलिस और 02 समाज कल्याण से संबंधित रहे।

 

समाधान दिवस में एसडीएम सदर रमेश कुमार, सीओ सदर आभा सिंह, तहसीलदार पंकज शाही, सीएमओ डॉo श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ करुणाकर अदीब सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]