नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 1500 किलो चाइनीज लहसुन बरामद* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 1500 किलो चाइनीज लहसुन बरामद*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 1500 किलो चाइनीज लहसुन बरामद*

 

निचलौल(महराजगंज)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी की प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे आपरेशन वज्र के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष निचलौल गौरव राय कन्नौजिया के अगुवाई में गठित टीम द्वारा दिनांक 05.12.2024 को बार्डर पर एसएसबी टीम के साथ मुखबीर की सूचना मिली कि भारत-नेपाल बार्डर पर स्थित ग्राम मटरा में कुछ मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर नेपाल से चाईनीज लहसुन लाकर मटरा गांव में पिकप पर लाद रहे है। इस सूचना पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मटरा में मौके पर पहुंचा गया तो हम पुलिस व एसएसबी वालो को देखकर मोटरसाइकिल सवार मौके से भाग गये तथा मौके से एक अदद पिकप जिसपर बोरीयों में चाइ‌निज लहसुन लदा था मय चालक के बरामद हुआ। बरामद शुदा लहसुन को गिना गया तो कुल 50 बोरी लहसुन (प्रति बोरी 30 किलो) कुल 1500 किलो चाइनिज लहसुन बरामद हुआ,बरामद पिकअप मय लहसुन व चालक के विरूद्ध नियमानुसार संयुक्त रूप से अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सीमा शुल्क निवारक इकाई निचलौल भेजा गया।
बरामदगी के दौरान पुलिस टीम में उ0नि0 ओमप्रकाश गुप्ता चौकी प्रभारी शीतलापुर,हे0का0 पंकज यादव,का0 श्यामसुंदर यादव,का0 मानिकचंद यादव एसएसबी टीम में उ0नि0 हंसराज,उ0नि0 खैजामांग,का0 राकेश राम, का0 विकाश,का0 दामरिंग ताइपेडिया,का0 कैलाश चंद्र मीणा व ड्राइवर अमृत मिज मौजूद रहें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]