नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पीएम मोदी के आने से पहले सीएम योगी ने परखी महाकुम्भ की तैयारियां* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*पीएम मोदी के आने से पहले सीएम योगी ने परखी महाकुम्भ की तैयारियां*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*पीएम मोदी के आने से पहले सीएम योगी ने परखी महाकुम्भ की तैयारियां*

मुख्यमंत्री के निर्देश पर संगम पर पूजा पाठ करवाने के लिए किया जा रहा विशेष इंतजाम

25 मीटर लंबी और 6 मीटर चौड़ी यूनिट में चेंजिंग रूम की भी होगी व्यवस्था

महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिहाज से रहेगा इस बार विशेष इंतजाम

खूबसूरत फ्लोटिंग जेटी पर श्रद्धालुओं को मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट

संगम से पुरानी और जर्जर नाव हटाकर उनकी जगह फूलों से सजाई जा रही फ्लोटिंग जेटी

*महाकुम्भनगर, 12 दिसंबर :* महाकुम्भ को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले गुरुवार को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भनगर पहुंचे और सभी जरूरी तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संगम पर श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करवाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों को विधिवत पूजा पाठ करने के लिए कहीं भटकना न पड़े, इसके लिए यहां पर ब्राह्मण, पुरोहित और पंडा मौजूद रहेंगे।

*चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था*
एसडीएम महाकुम्भनगर, अभिनव पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इस बार महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। संगम स्नान के दौरान देश-विदेश से आने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिहाज से संगम पर 12 स्पेशल यूनिटें बनाई जा रही हैं। इन यूनिटों की लंबाई 25 मीटर और 6 मीटर चौड़ाई होगी। इस यूनिट में चेंजिंग रूम की भी होगी व्यवस्था जिससे स्नान आदि के बाद किसी प्रकार की कोई समस्या न आने पाए।

इसके अलावा संगम से पुरानी और जर्जर नावें हटाई जा रही हैं। इनके स्थान पर फ्लोटिंग जेटी का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही उसे आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रकार के फूलों से सजाया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]