*उत्पादकता गोष्ठी / किसान सम्मान दिवस का आयोजन महालक्ष्मी लान महराजगंज में आयोजित किया गया*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*उत्पादकता गोष्ठी / किसान सम्मान दिवस का आयोजन महालक्ष्मी लान महराजगंज में आयोजित किया गया*
*महराजगंज। UP*
भारत सरकार के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस 23 अवसर सब मिशन आन एग्रीकल्चर एस्टेंशन योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी / रबी उत्पादकता गोष्ठी / किसान सम्मान दिवस का आयोजन महालक्ष्मी लान महराजगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जय मंगल कन्नौजिया मा० विधायक सदर विशिष्ट अतिथि ज्ञानेन्द्र सिंह मा० विधायक पनियरा एवं अनुराज जैन मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज द्वारा किया गया किसान मेला में जनपद के सर्वाधिक उत्पादन करने वाले 73 प्रगतिशील कृषको को सम्मानित किया गया जिसमें कृषि के 06 एवं गन्ना, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य के 02-02 कृषको को पुरस्कृत किया गया तथा प्रत्येक विकास खण्ड से 5-5 कृषक कुल 60 कृषकों पुरस्कृत किया गया । तथा विभिन्न विभागों एवं कम्पनियों का 20 स्टाल लगायो गये थें कार्यक्रम जनपद 01 एग्रीकगेटर के लाभार्थी बरवा राजा किसान फारमर प्रोडूसर कम्पनी के निदेशक अजय वर्मा एवं 01 कस्टम हायरिंग सेन्टर मधुरानी देवी पत्नी जय प्रकाश सिंह सुमेरगढ परतावल को टैक्टर की चाभी वितरण किया गया। कार्यक्रम में कृषको को सम्बोधित करते हुए जयमगंल कन्नौजिय मा० विधायक सदर द्वारा कृषको की आय दोगुनी के बारे में विस्तृत रूप से किसानो जगारूक किया। मा० विधायक पनियरा द्वारा नहरो से खेतों की सिंचाई करने एवं समय से पानी आने के बारे में एवं राजकीय कृषि बीज भण्डार पर राज्य सरकार द्वारा तत्काल बीज अनुदान मिलने से अधिक से अधिक कृषक भाईयों द्वारा अनुदान पर बीज प्राप्त करने पर सराहना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सर्वं प्रथम स्वं चौधरी चरण सिंह के जिवनी के बारे में प्रकाश डाला गया और नवाचार विधि से सब्जी की खेती जैसे लाल शिमला मिर्च, बोकली गोभी, काबूली चना, मटर, गाजर स्ट्रावेरी आदि की खेती कर आय दुगना करने के लिए कृषको को प्रेरित करने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में वीरेन्द्र कुमार उप कृषि निदेशक महराजगंज, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी संजय कुमार रस्तोगी जिला उद्यान अधिकारी डा० रमेश चन्द्र भूमि संरक्षण अधिकारी, महराजगंज, श्री हिमान्चल सोनकर जिला कृषि रक्षा अधिकारी महराजगंज, मा० वित्त राज्य मंत्री के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा राजेश कुमार उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर-महराजगंज, रामदवर वरिष्ठ मत्स्य पालक निरीक्षक, क्षेत्रीय प्रबंधक इफको महराजगंज, कृषि विज्ञान केन्द्र बसुली के वैज्ञानिकों द्वारा सभी उपस्थित कृषको को अपने अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दिया गया। अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा सभी का धन्यवाद देकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





