*मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का हो रहा बंदर बांट*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का हो रहा बंदर बांट*
लक्ष्मीपुर महाराजगंज। लक्ष्मीपुर विकासखंड के रानीपुर, रजापुर,अमहवा, खालिकगढ़,के गांवों में मनरेगा योजना के तहत हो रहे कार्य में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक की मिली भगत से फर्जी मजदूरों की एंट्री कर सरकारी धन की लूट की जा रही है जमीन पर कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि कार्य में लगभग कई लोग शामिल है इसके बावजूद आज के दिन ऑनलाइन सिस्टम में मजदूरों की हाजिरी लगाई गई है,साथ ही साथ प्रतिदिन इसी तरह हाजीरी लगाई जा रही है,इसका सीधा लाभ ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक उठा रहे हैं मजदूरों के नाम पर भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर उनके खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है
जब इस मामले में विकासखंड अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी
ग्रामीणों का आरोप है किया घोटाला रोजगार सेवक ग्राम प्रधान और ब्लॉक के उच्च अधिकारियों की मिली भगत से हो रही है असली मजदूरों को कम पैसे दिए जाते हैं जबकि फर्जी नाम जोड़कर सरकारी धन की बंदर बांट हो रही है ग्रामीणों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना में हो रही इस तरह की जहां धांधली सरकार की पारदर्शिता और ईमानदारी पर सवाल खड़े कर रहे है,वही जरूरतमंद मजदूरों के हक पर डाका डालने वाले इन भ्रष्टाचार्यों पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है अब देखना यह है कि सरकार और प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते है।
लक्ष्मीपुर से विनय शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





