नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *विधायक सदर के कर कमलों से निबंधन प्रमाण पत्र वितरित किया गया* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*विधायक सदर के कर कमलों से निबंधन प्रमाण पत्र वितरित किया गया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*विधायक सदर के कर कमलों से निबंधन प्रमाण पत्र वितरित किया गया*

 

सभापति उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामीण विकास बैंक संतराज यादव तथा माननीय सदर विधायक जयमंगल कनौजिया जी द्वारा जनपद महराजगंज में नवसृजित पैक्स और दुग्ध समितियों को निबंधन प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा देश मे 02 लाख नए समितियो के गठन के लक्ष्य के प्रथम चरण के रूप में 10000 नए समितियो के गठन का शुभारंभ केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह जी द्वारा किया गया। जिसका वर्चुअल प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इसी क्रम में जनपद में 02 पैक्स और 09 दुग्ध समितियां नई गठित की गई है। जिनको मुख्य अतिथि और विधायक सदर के कर कमलों से निबंधन प्रमाण पत्र वितरित किया गया। 02 नए पैक्स समितियो को जिला सहकारी बैंक द्वारा 10 लाख रुपये की ब्याजमुक्त कैश कैरी लिमिट प्रदान की गई। साथ ही दोनों पैक्स को माइक्रो ATM भी प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में सभापति उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामीण विकास बैंक संतराज यादव ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी का सपना है कि कृषि को लाभपरक बनाया जाए। इसी कड़ी में सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के हित में धान खरीद, उर्वरक बिक्री सहित किसान हित में विभिन्न कार्यों को किया जा रहा है। अटल जी का सपना था कि गांवों को समृद्ध बनाया जाए, क्योंकि गांव तभी समृद्ध होंगे जब कृषि समृद्ध होगी और कृषि के विकास के लिए किसानों का विकास जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनेक किसान हितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। सहकारिता विभाग भी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में किसानों के लिए कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में आज दुग्ध और पैक्स समितियों को निबंधन प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है। आशा है सहकारिता के माध्यम से किसान बंधु न सिर्फ स्वयं आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि राष्ट्र को भी सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
सदर विधायक जयमंगल कनौजिया ने कहा कि आज स्वर्गीय अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया जाना कृषि और किसानों के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। निश्चित रूप से मा. अमित शाह जी के नेतृत्व में आज सहकारिता विभाग कृषि विकास के लिए बहुआयामी कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर एसडीएम सदर रमेश कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए रामदरश चौधरी, डीडीएम नाबार्ड, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक, उप दुग्ध शाला अधिकारी, एडी मत्स्य, जनपद के सभी सहकारी बन्धु, उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]