*कार और ई रिक्शा में जोरदार टक्कर ,मौके पर हुई मौत*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवादाता ,आकाश कुमार गुप्ता
(तहसील प्रभारी) ,नौतनवा ,लक्ष्मीपुर
(NEWS ANTI CRUPTION BHARAT.)
*कार और ई रिक्शा में जोरदार टक्कर ,मौके पर हुई मौत*
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल- कप्तानगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार कार सवार ने ई-रिक्शा में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे ई-रिक्शा सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। एक सात वर्षीय बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी मटेलू अपनी पत्नी गुंजा (35), सास सुम्हाखोर निवासी अजोरा देवी (60) व सात वर्षीय बेटी सलोनी के साथ परतावल साप्ताहिक बाजार में गए थे। देर शाम लौटते समय कप्तानगंज मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। हादसे में अजोरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुंजा व सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान गुंजा की भी मौत हो गई।गंभीर रूप से घायल सलोनी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





