*कंट्रोल रूम की सूचना पर लकड़ी लदे ट्रक को पुलिस ने घेरकर पकड़ा*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवादाता, आकाश कुमार गुप्ता
(तहसील प्रभारी ),नौतनवा, लक्ष्मीपुर,
NEWS ANTI CRUPTION BHARAT..
*कंट्रोल रूम की सूचना पर लकड़ी लदे ट्रक को पुलिस ने घेरकर पकड़ा*
परतावल के मुख्य चौराहे पर जिला नियंत्रण कक्ष से वायरलेस पर सूचना पर शनिवार को आधी रात श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह व परतावल चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने घेराबंदी कर लकड़ी लदे ट्रक को पकड़ा। थोड़ी देर बाद वन विभाग की टीम भी ट्रक का पीछा करते हुए पहुंच गई। लकड़ी लदे ट्रक को चालक समेत कब्जे में लेकर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया। ट्रक पर 175 बोटा सागौन व शीशम लदा था। परतावल चौराहा पर शनिवार को आधी रात श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह व परतावल चौकी इंचार्ज मनीष पटेल पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद थे। उसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम से डेल्टा ने आरटी सेट के जरिए सूचना दी कि पनियरा की तरफ से लकड़ी लदा गोरखपुर नंबर का ट्रक परतावल की तरफ रहा था। वन विभाग की टीम ट्रक का पीछा कर रही है, लेकिन चालक खतरनाक ढंग से ट्रक चलाते हुए वन विभाग की टी को आगे बढ़ने नहीं दे रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज एक्शन मोड में आ गए। थानाध्यक्ष अपनी गाड़ी को आगे बढ़ने नहीं दे रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज एक्शन मोड में आ गए। थानाध्यक्ष अपनी गाड़ी लेकर पनियरा रोड की तरफ बढ़े और मोर्चा संभाल लिया। परतावल चौराहा पर उसी दौरान भूसा लदा ट्रक आ गया। चौकी इंचार्ज ने भूसा लदे ट्रक को रोक मेन चौराहा पर खड़ा कराकर पनियरा रोड को ब्लाक करा दिया। थोड़ी देर बाद लकड़ी लदा ट्रक भी परतावल चौराहा के समीप आ गया। मेन चौराहा पर भूसा लदे ट्रक को खड़ा देख आगे नहीं बढ़ पाया।
चालक ट्रक रोक कूद कर भागने लगा, पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





