नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *घन्टाघर के प्रांगण मे स्वामी विवेकानंद सेवा संस्था ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*घन्टाघर के प्रांगण मे स्वामी विवेकानंद सेवा संस्था ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट

मिर्जापुर:29 दिसम्बर 24 *घन्टाघर के प्रांगण मे स्वामी विवेकानंद सेवा संस्था ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल*

ठंड के मौसम में कंबल वितरण सबसे पुनीत कार्य नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी

मिर्जापुर। ठंड के इस मौसम में पहली बारिश के बाद जरूरतमंदों को राहत देने के लिए सामाजिक संगठन भी सक्रिय हो गये हैं। स्वामी विवेकानंद सेवा संस्था द्वारा रविवार को घंटाघर के प्रांगण में कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.एन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश सिंह, अतिथि सभासद घंटाघर राधेश्याम गुप्ता, भटवा पोखरी सभासद पति किशन गुप्ता उपस्थित रहे। संस्था के सचिव निलेश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। मंचाचीन संस्था अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र पांडे एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम पी भारती भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत संस्था की तरफ से अंगवस्त्रम द्वारा किया गया। तत्पश्चात मंच आसीन अतिथियों द्वारा चयनित गरीब- असहाय जनों में कंबल वितरित किया गया। ऐसे जरूरतमंद लोगों को संस्था के द्वारा पहले से ही कूपन दिया गया था।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ठंड के इस मौसम में ऐसे सामाजिक कार्यों की जितनी सराहना की जाए, वह कम हीं है, क्योंकि इससे पहले तो यही है कि जरूरतमंद लोगों का सहयोग हुआ, दूसरा यह कि ऐसे कार्यों से और भी लोगों को प्रेरणा मिलती है तथा तीसरा ऐसे कार्य से सामाजिक भाईचारा को भी बल मिलता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के नाम पर इस संस्था का गठन हुआ है, तो निश्चित ही स्वामी जी के आदर्शों का अनुकरण इससे जुड़े पदाधिकारी कर रहे हैं। स्वामी जी ने कहा था कि उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको, यदि स्वामी जी के इन्हीं बातों का हम सभी अनुसरण कर ले तो हमारा जीवन सार्थक हो
जाएगा। वहीं राजेश सिंह द्वारा कहा गया कि सेवा का यह कार्य बहुत पुनीत कार्य है ।
सचिन नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से भी संस्था सेवा कार्य संचालित करती रहती है। कार्यक्रम में बार काउंसिल के नवागत उपसचिव रूपनारायण अग्रहरि का स्वागत अंग वस्त्रम द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के
पदाधिकारियों एवं समाज के सहयोग से संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गा श्रीवास्तव, रामबाबू जयसवाल, पवन बरनवाल, सुधांशु मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, राजन श्रीवास्तत, डॉ विष्णु चंद्र त्रिपाठी, सूरज, पवन कसेरा, राज गुप्ता, रमेश निषाद, हर्ष बरनवाल, रितेश श्रीवास्तव, उत्कर्ष पांडेय, कैलाश नाथ मालवीय, रवि वाल्मीकि, प्रेमचंद, रतन निषाद आदि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]