*पिता- पुत्र के मारपीट विवाद में घायल पिता की इलाज के दौरान मौत*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*पिता- पुत्र के मारपीट विवाद में घायल पिता की इलाज के दौरान मौत*
घुघुली।कल रात वर्ष के अंतिम दिन यानी 31दिसंबर को घुघुली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर गबडुआ में पिता और पुत्र के बीच विवाद में पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है ।आपको बता दें कि विशुनपुर गबडुआ निवासी घुरहू यादव की उसके पुत्र मुरारी के साथ घरेलू विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी जिसमें घुरहू मारपीट में बुरी तरह से घायल हो गया ।
घटना की सूचना पर स्थानिक पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल पिता घुरहू को अस्पताल पहुंचाया गया । आज बुधवार को पिता की अस्पताल में मृत्यु हो गई ।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और अभियुक्त पुत्र के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





