नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *राजस्व निरीक्षक संघ एवं लेखपाल संघ ने साजिशन / झूठा फंसाये जाने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*राजस्व निरीक्षक संघ एवं लेखपाल संघ ने साजिशन / झूठा फंसाये जाने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

मिर्जापुर:4 जनवरी 25 *राजस्व निरीक्षक संघ एवं लेखपाल संघ ने साजिशन / झूठा फंसाये जाने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन*

*साजिशन / झूठा फंसाये जाने की नीयत से साधारण शिकायत के आधार पर एण्टी करप्शन /विजिलेन्स टीम द्वारा जबरन ट्रैप की कार्यवाही पर रोक लगाये जाने विषयक*

मिर्जापुर सदर तहसील में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को दिया और कहा कि सादर निवेदन करना है कि लेखपाल राजस्व विभाग का फील्ड कर्मचारी है जिसका सम्बन्ध जनता से सीधे होता है। जनता की भूमि विवाद सहित अधिकांश समस्याओं से सम्बन्धित संदर्भ निस्तारण हेतु लेखपाल के पास ही आते हैं। दो पक्षों के विवाद के निस्तारण सम्बन्धी की गयी कार्यवाही से किसी एक पक्ष का असंतुष्ट होना स्वाभाविक है। पंचायत / विकास विभाग की विविध योजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध कराने एवं अवैध अतिक्रमण की स्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से भी अतिचारी / प्रभावित व्यक्तियों के परिवार लेखपाल से दुश्मनी ठान लेता है और लेखपाल को क्षेत्र की राजनीति में घसीटने का भी प्रयास किया जाता है। इस प्रकार विधि विरूद्ध कार्य कराने में असफल एवं विविध कारणों से असंतुष्ट व्यक्ति लेखपालों के खिलाफ साजिश करके एण्टी करप्शन टीम द्वारा पकड़वाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]