नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पूर्व मंत्री पर केस दर्ज होने के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*पूर्व मंत्री पर केस दर्ज होने के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवदाता, आकाश कुमार गुप्ता
(तहसील प्रभारी) नौतनवा, लक्ष्मीपुर
NEWS ANTI CRUPTION BHARAT

*पूर्व मंत्री पर केस दर्ज होने के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी*

झांसी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से नाराज कांग्रेसी शनिवार को सड़क पर उतर गए। मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने इसके लिए सरकार को घेरा। नारेबाजी करते हुए प्रशासन के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस मुकदमें को गलत और दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए केस को वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह बबलू की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसा। कहा कि 26 दिसंबर को झांसी जिले में कई दिनों के बाद भी सरकारी खरीद केन्द्र पर किसानों की मूंगफली नहीं खरीदे जाने और कमीशन के रूप में 1400 से 1600 रुपये की वसूली से किसान आक्रोशित हो गए थे। आक्रोशित किसान गोजला मंडी से अपनी मूंगफली से लदी ट्रैक्टर-टालियां लेकर जिलाधिकारी को अपनी पीड़ा सुनाने पहुंचे। इनमें से एक ट्रैक्टर-ट्राली कलक्ट्रेट के अन्दर पहुंची व अन्य मुख्य द्वार के बाहर खड़ी रही। किसानों की समस्या लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे
कांग्रेसियों ने कहा कि इस दौरान कोई उत्पात नहीं हुआ।बातचीत हुई और सब वापस लौट आए। बाद में पुलिस ने वहां तैनात होमगार्ड हर प्रसाद की तहरीर पर किसानों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली लेकर कलक्ट्रेट में उत्पात मचाने, मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, रामपाल सिंह एवं 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ नवाबाद थाने में केस दर्ज कर लिया। कांग्रेसियों ने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की कि किसानों की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे पूर्व मंत्री व अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमें को वापस लेने के लिए तत्काल झांसी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को आदेश निर्गत किया जाए।प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, गामा प्रसाद, नूर आलम, अकील शेख, तेजबहादुर पांडेय, अफजल अब्बासी, विनोद कुमार सिंह, इमदादुल्लाह, जग्गू प्रसाद, सुहेल अहमद, चंद्रजीत भारी, घनश्याम मिश्र, पूर्णमासी यादव, शेषमणि गुप्ता, अमरजीत निषाद सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]