*पर्यटकीय कस्बे सोनौली में सुविधाओं का टोटा*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवदाता, आकाश कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी नौतनवा, लक्ष्मीपुर
NEWS ANTICRUPTION BHARAT
*पर्यटकीय कस्बे सोनौली में सुविधाओं का टोटा*
पर्यटकीय कस्बा सोनौली बुद्ध सर्किट, रामायण सर्किट और शिव सर्किट का प्रमुख जगह है। यहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की हमेशा भरमार रहती है। राज सैकड़ों की संख्या में नेपाली पर्यटक भी इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। व्यापारिक दृष्टि से इसकी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर की है लेकिन इसके बाद भी यहां सुविधाओं का टोटा है। इसके कारण पर्यटकों में कस्बे की अच्छी छवि नहीं बन रही है
इंडिया गेट से बाबा लॉज तक पर्यटकों की आवाजाही ज्यादा होती है। लेकिन यहां पर सड़क पर ना तो वाटर एटीएम है, ना कोई सरकारी हैंड पंप। पर्यटकों को पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सड़क किनारे कोई शौचालय नहीं है और जाम समस्या बनी रहती है। पर्यटकों के लिए बैठने और कोई पार्क न होने की कमी खलती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल कहते हैं कि यह कस्बे प्रदेश व देश का दर्पण हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी से नकारात्मक बातें सामने आती हैं। ईओ राहुल यादव ने कहा कि सड़क किनारे एक शौचालय का निर्माण हो रहा है। सड़क निर्माण के कारण तीन वाटर एटीएम को हटा लिया गया है। इसे बाद में लगवा दिया जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





