*हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उ0नि0 आशीष कनौजिया मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0008/2025 धारा 103(1),109,3(5) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सलमान खान उर्फ सिराज अहमद को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण –*
दिनांक 05.01.2025 को अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नियत से वादी की दो भतीजियों को पीछे से मैजिक गाड़ी से टक्कर मार कर घायल कर देना जिससे ईलाज के दौरान वादी की एक भतीजी का मृत्यु हो जाने से संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
सलमान खान उर्फ सिराज अहमद पुत्र जावेद अहमद खान निवासी बङी कैथवलिया थाना एम्स जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 0008/2025 धारा 103(1),109,3(5) बीएनएस थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. उ0नि0 आशीष कनौजिया थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 मनीष श्रीवास्तव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
3. का0 बृजेश कुमार यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





