नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा सड़क सुरक्षा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा सड़क सुरक्षा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा सड़क सुरक्षा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई*

*महराजगंज। UP*

महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज सड़क सुरक्षा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह को समेकित और व्यापक रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस संदर्भ में जनपद के विद्यालयों को जोड़ते हुए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विगत वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटना में मृत्यु को 50% तक कम करने हेतु रोड सेफ्टी एक्शन प्लान बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनपद में स्कूल और यात्री वाहनों के फिटनेस एवं स्वच्छता वाहनों की जांच हेतु एआरटीओ को निर्देशित किया। कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण को रोकने के लिए संबंधित विभाग आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने जनपद में ब्लैक/डार्क स्पॉट को चिन्हित कर उनकी सूची 13 जनवरी 2025 तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने ट्रैफिक नियमों का आदतन उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन से लेकर पंजीकरण निरस्तीकरण तक की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने पंजीकृत ई–रिक्शा वाहनों की सूची ट्रैफिक पुलिस और नगर निकायों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही ई–रिक्शा वाहनों से हुए एक्सीडेंट का विवरण भी प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने शहरी और ग्रामीण मार्गों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाया जाए और सड़क दुर्घटनाओं में मौतों को भी रोक जाए। इसके लिए सड़क यातायात को सुरक्षित करना जरूरी है। इसलिए सभी सम्बन्धित विभाग समन्वित प्रयास के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएं और जनपद में सड़क यातायात को सुरक्षित बनाएं। बैठक में एसडीएम सदर रमेश कुमार, सीओ सदर श्रीमती आभा सिंह, एआरटीओ महराजगंज विनय कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]