नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बागापार गांव व उसके 28 टोला में तीन साल से पेयजल आपूर्ति ठप* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*बागापार गांव व उसके 28 टोला में तीन साल से पेयजल आपूर्ति ठप*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवदाता, अकाश कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी नौतनवा, लक्ष्मीपुर
News anticrution bharat

*बागापार गांव व उसके 28 टोला में तीन साल से पेयजल आपूर्ति ठप*

जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत व उसके 28 टोला में ओवरहेड टैंक से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति पिछले तीन साल से ठप है। कई बार मांग के बाद भी जल निगम आपूर्ति बहाल नहीं करा पाया। शुक्रवार को ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। डीएम को मांग पत्र सौंप पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग किया।बागापार निवासी उमेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे जितेन्द्र कुमार शुक्ल, शब्बीर अली, हरेन्द्र गौतम, प्रभुदयाल, ओमप्रकाश यादव, दृगपाल चौधरी आदि ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में स्वच्छ पेयजल की जल जीवन मिशन नमामि गंगे के तहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 15 वर्ष पूर्व पानी की टंकी स्थापित करके नियमित रुप से पेयजल की आपूर्ति होती रही थी।पिछले तीन वर्ष पहले बागापार चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। उसके बाद पेय जल की आपूर्ति वाधित है। सड़क चौड़ीकरण कार्य पूर्ण हो जाने के 2 वर्ष बाद भी ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल नहीं की गयी। जिससे ग्रामीणों को साधारण हैंडपंप का पानी पीने के लिए विवश होना पड़ रहा। जल जीवन मिशन के अधिकारियों से सम्पर्क करने पर पता चला कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति का संचालन ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दिया गया है। ग्रामीणों ने डीएम से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग किया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]