नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *ब्लाक मिठौरा में ग्राम प्रधानों का एक दिवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*ब्लाक मिठौरा में ग्राम प्रधानों का एक दिवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*ब्लाक मिठौरा में ग्राम प्रधानों का एक दिवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ*

 

मिठौरा । राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत मिठौरा विकास खंड सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानों को ऑनलाइन प्रोजेक्टर के माध्यम से उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1947 की विभिन्न धाराओं और उनके कर्तव्यों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत के कार्य, प्रधान को पद से हटाने की प्रक्रिया (धारा 95), आयकर रिटर्न दाखिल करने की जानकारी और महिला ग्राम प्रधानों के अधिकारों पर विशेष जोर दिया गया। महिला प्रधानों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी देकर प्रधानपति की अवधारणा को हतोत्साहित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बीडीओ मिठौरा राहुल सागर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त,एडीओ पंचायत विनय पांडेय, एडीओ कोआपरेटिव मिठौरा आशीष कुमार सिंह, एडीओ एजी सतीश प्रजापति, एडीओ पीपी अजय तिवारी,एडीओ आईएसबी रामनवल वर्मा, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी,ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल, सच्चिदानन्द मौर्य,गिरिजेश पाठक, दीपक उपाध्याय, आत्मा चौहान,दिनेश चन्द मिश्रा,योगेन्द्र यादव, करुणेश वर्मा, सर्वेश सिंह, मनोज पटेल, गिरिजेश गुप्ता, उमेश साहनी, जवाहर गुप्ता, बृहस्पति यादव, नागेन्द्र गुप्ता, रमेश साहनी,राजदेव प्रजापति, अनिल मद्धेशिया, गुड़िया देवी, कृष्णचन्द वर्मा,बृजेश मौर्य,केशव यादव, मदन मोहन गुप्ता, नरेन्द्र पटेल, विशाल कुमार निगम, नागेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र कुमार गौतम, मनीष पासवान,उदयभान, गोरख पासवान, संदेश
पटेल,रमाकांत,रामऔतार, कृष्णानन्द, मनोज कुमार,विनोद शर्मा,अवनीश पटेल,मिनहाज, सुदर्शन यादव, दीपक जायसवाल, इंद्रेश यादव, पिंटू गुप्ता,अशोक वर्मा,उदयभान, संजय सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे। प्रशिक्षण में कुल चार महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिससे प्रधानों को अपने दायित्वों को समझने और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके निभाने का
वर्णन मिला। कार्यक्रम में 60 से अधिक ग्राम प्रधान और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते
हुए
इसे पंचायत के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक बताया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]