नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *राष्ट्रीय युवा दिवस पर फरेंदा नगर में निकली गई शोभायात्रा* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*राष्ट्रीय युवा दिवस पर फरेंदा नगर में निकली गई शोभायात्रा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*राष्ट्रीय युवा दिवस पर फरेंदा नगर में निकली गई शोभायात्रा*

 

फरेंदा / महराजगंज : राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेका नन्द जी के जयंती पर फरेंदा नगर में धूमधाम से मनाई गई. इस पावन अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, एकल अभियान के द्वारा पारंपरिक परिधान एकल अभियान की बहनों का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा।
शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्यातिथि रहे फरेन्दा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्या प्रदुमन मिश्रा, राम शरण गुप्ता, परमात्म अग्रहरी, अभियान प्रमुख चंद्र भान, अंजुला अग्रहरी, अमरीश राव लल्लन संघ के नगर प्रचारक आकाश, भारत भाई, विजय यादव गंदे पहलवान, आदि ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का आरंभ किया !
इसी कड़ी में मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा की स्वामी विवेकानन्द भारत के युवाओं को गौरवशाली अतीत और भव्य भविष्य की मजबूत कड़ी के रूप में देखते थे। विवेकानन्द कहते थे कि सारी शक्ति तुम्हारे भीतर है, उस शक्ति का आह्वान करो। आपको विश्वास होना चाहिए कि आप सब कुछ कर सकते हैं। स्वयं पर यह विश्वास और असंभव को संभव में बदलना आज भी देश के युवाओं के लिए प्रासंगिक है और मुझे खुशी है कि भारत का युवा इस बात को भली-भांति समझता है। युवा आत्म-विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
सेठ
पूरनमल जैपुरिया जुनियर हाई स्कूल से शुरू होकर शोभा ^ मुख्य बाजार, महराजगंज रोड, से भ्रमण कर वापस विष्णु मंदिर परपहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल बैंड ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्ति में बना दिया। मधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि दिलीप साहनी, घनश्याम गुप्ता, रामनारायण शुक्ला,भारत भाई, शिवम जयसवाल, सोनू कन्नौजिया, महेंद्र यादव, शैलेश कन्नौजिया, अभिषेक ठाकुर, दुर्गेश चौधरी, राममिलन पासवान, विक्रांत अग्रहरि, अनुराग मणि त्रिपाठी, करुणेश उपाध्याय, रमाशंकर मौर्य, रामदयाल सिंह, सुजीत कन्नौजिया, मंगेश राधेश्याम, स्काउट गाइड सहित काफी संख्या में महिला श्रद्धालु व युवा भी उपस्थित रहे !

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]