*छापेमारी कर एक घर से 180 बोरी ब्रान बरामद, दो दबोचे गए*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवदाता, अकाश कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी, नौतनवा, लक्ष्मीपुर
News anticruption bharat
*छापेमारी कर एक घर से 180 बोरी ब्रान बरामद, दो दबोचे गए*
तस्करी पर अंकुश लगाने के क्रम में नौतनवा तहसील प्रशासन व सोनौली पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर सोनौली के एक घर में संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने डंप किए गए अवैध 180 बोरी ब्रान को बरामद किया। मौके से दो आरोपी दबोचे गए। इस मामले में पुलिस ने कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामला नौतनवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनौली के बिहारी मोहल्ले के एक घर में तस्करी का सामान रखा गया है। इस सूचना पर नौतनवा के नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव व सोनौली एसओ अंकित सिंह ने मयफोर्स मोहल्ले के हाजी मुबारक के घर में छापेमारी की। टीम ने मौके से अशोक मद्धेशिया निवासी श्यामकाट सोनौली और रोहित जायसवाल निवासी उदयपुर, जोगिया-सिद्धार्थनगर को पकड़ते हुए उनके कब्जे से 180 बोरी अवैध ब्रान की बरामदगी की। एसओ ने बताया कि बरामद ब्रान व पकड़े गए आरोपितों को आगे की कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





