नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *सड़क निर्माण में हो रही अनियमिता को लेकर ग्रामीणों किया प्रदर्शन* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*सड़क निर्माण में हो रही अनियमिता को लेकर ग्रामीणों किया प्रदर्शन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सड़क निर्माण में हो रही अनियमिता को लेकर ग्रामीणों किया प्रदर्शन*

भिटौली महाराजगंज। विकासखंड घुघली के ग्राम पंचायत बिशुनपुर ग़बरुआ हरिजन बस्ती से परतावल पुरैना संपर्क मार्ग तक लगभग 1 किलोमीटर सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पक्की सड़क का निर्माण दिखाया जा रहा है उस सड़क पर बहुत पहले का बना पुराना इंटरलॉकिंग है। जबकि लोक निर्माण विभाग महाराजगंज द्वारा 0.97 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण उक्त रास्ते पर दिखाया जा रहा है। जिसकी लागत 66 लख रुपए बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर अभी भी यह मार्ग सीमेंट के ईट से बना पुराना इंटरलॉकिंग ही है। 15 जनवरी को इस मार्ग के निर्माण का जब साइन बोर्ड एक विभागीय कर्मचारी लगवाने लगे तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उक्त कर्मचारी साइन बोर्ड लगाने में असफल रहा। आज मौके पर पहुंचकर ग्रामीण उग्र होकर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को खरी-खोटी सुना रहे थे और काम न होने पर इसका विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संपर्क मार्ग के निर्माण की लागत का भुगतान कर लिया गया है। जबकि मौके पर काम हुआ ही नहीं है। विरोध प्रदर्शन में सांसद आलम अमरनाथ यादव भुलाई प्रसाद राम सकल शिवपूजन शुभम मनोज चौधरी रमेश राघवेंद्र बिरजू तहसीलदार अनिल तिवारी राजकुमार आदि दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]