नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह के संदर्भ में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह के संदर्भ में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह के संदर्भ में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई*

*महराजगंज। UP*

महराजगंज। वित्त राज्यमंत्री, भारत सरकार की अध्यक्षता में आज सड़क सुरक्षा माह के संदर्भ में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मा. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने बिंदुवार सड़क सुरक्षा के संदर्भ में संबंधित विभाग द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एनएच को निर्देश दिया कि गोरखपुर–महराजगंज मार्ग पर जो अस्थायी पुल अभी भी क्रियाशील हैं उन्हें समाप्त करते हुए मूल स्थान पर पुलों के निर्माण को सुनिश्चित कराएं। रोडवेज की सभी बसों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाने के लिए, कहा ताकि कोहरे में हादसों को रोका जा सके। साथ ही वाहन चालकों के आकस्मिक सांस परीक्षण का भी निर्देश दिया।मंत्री जी ने 01 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों का ऑडिट करवाते हुए, आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण को कम करने और सड़कों पर संचालित ई–रिक्शा का रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया मंत्री जी ने कहा कि भारत में किसी भी रोग की तुलना में सड़क दुर्घटना में ज्यादा मौत होती है। इसलिए सड़क यातायात को सुरक्षित बनाए जाने हेतु सभी विभाग संभावित रूप से प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गोल्डेन आवर में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति तक जरूरी सहायता पहुंचाने की व्यवस्था बनाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा जिंदगियों को बचाया जा सके।
उन्होंने आम लोगों से भी अपील की यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सीट–बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। बैठक के अंत में उन्होंने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ भी दिलवाई। इसके उपरांत उन्होंने परिवहन विभाग के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एडीएम डॉ पंकज खैर वर्मा ने किया।
बैठक में . जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, मा. विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, मा. विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजय पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]