*किश्त वसूली को गए माइक्रो फाइनेंस के मैनेजर की पिटाई*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता, आकाश कुमार गुप्ता
तहसील प्रभारी, नौतनवा, लक्ष्मीपुर
NEWS ANTICRUPTION BHATAT
*किश्त वसूली को गए माइक्रो फाइनेंस के मैनेजर की पिटाई*
श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम लखिमा टोला टेढ़वा में किश्त वसूलने गये माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर की कुछ लोगों ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। मैनेजर ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। देवरिया जिले के रहने वाले जितेश सिंह ने बताया कि वह परतावल में अस्पताल रोड पर स्थित उत्कर्ष स्माल फाइनेन्स बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर नौकरी करता है। बीचे 14 जनवरी को लखिमा टोला टेढ़वा में किश्त जमा कराने गये था। वहां उक्त महिला ने किश्त न देकर कुछ लोगों को बुला लिया। उसके घर से सौ मीटर दूरी पर हमें रोककर उक्त लोग लाठी-डंडा से मारने पीटने लगे। उक्त लोग जान से मारने की धमकी देने लगे। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





