*किसानों के विकास में बैंक की भूमिका महत्वपूर्ण-संतराज यादव*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*किसानों के विकास में बैंक की भूमिका महत्वपूर्ण-संतराज यादव*
नौतनवा। महाराजगंज। किसानों के विकास में कोऑपरेटिव बैंक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी चाहिए कि किसानों के विकास के लिए बैंक द्वारा जो भी सुविधांए हो समय से उन्हें मुहैया कराया जाए। उक्त बातें कोऑपरेटिव बैंक के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संतराज यादव ने कही। रविवार को नौतनवा में ग्राम विकास बैंक का उन्होंने निरीक्षण करते हुए बैंक कर्मियों को कई तरह के सुझाव दिए। तथा उपस्थित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं कृषको को भी कई तरह की जानकारियां देते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों ने किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उसका शत प्रतिशत लाभ भी किसानों को मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के पृर्व प्रत्याशी समीर त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कोऑपरेटिव बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर नगर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष सुनील सिंह, सहकारी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नन्हे सिंह, सभासद सुग्रीव कुमार,अजय सिंह, पूर्व प्रधान सृजन कुमार,महबूब आलम, सभासद राहुल दुबे, अनिल जैसवाल ,बैंक के फील्ड अफसर संदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष संतराज यादव मंडी समिति के निकट एक ट्रैक्टर एजेंसी का उद्घाटन भी किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





