*मीरा फाउंडेशन के द्वारा सेवा कार्यक्रम किया गया*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मिर्जापुर से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मिर्जापुर:22 जनवरी 25 *मीरा फाउंडेशन के द्वारा सेवा कार्यक्रम किया गया*
मिर्जापुर के सारी पट्टी गांव में मीरा फाउंडेशन द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया
मिर्जापुर जिले के कोन ब्लॉक अंतर्गत सारीपट्टी के गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजक शीतला प्रसाद के द्वारा मीरा फाउंडेशन की टीम का स्वागत माल्यार्पण से किया गया और विधवा महिलाओं और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए कम्बल वितरित किए गए, और बच्चों को शिक्षा सामग्री प्रदान किया गया।
बच्चों को ड्राइंग कॉपी, पेंसिल, रबर और रंग वितरित किए गए। साथ ही, अजय एवं विपिन जी ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। इसी के साथ महिला और बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम में
दीपशिखा और प्रतिमा ने बच्चों और लड़कियों को महिला हेल्पलाइन नंबर (181, 112, 1090, 1076,1098, 1093, 102,108) के बारे में जागरूक किया।
उन्हें सिखाया गया कि किसी भी परिस्थिति में अपनी चुप्पी तोड़ें और समाज में खुलकर बोलें ताकि अपराधों को रोका जा सके। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
1. गरीब परिवारों को ठंड से राहत देना।
2. बच्चों और महिलाओं को शिक्षा और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक करना।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य:
अजय, विपिन सिंह, शीतला प्रसाद, विजय, टाटा, संजय, चेतन सालुंके, नीलेश,सचिन गायकवाड़, मनोज कुमार, प्रमोद सिंह ,दीपशिखा, प्रतिमा कश्यप,कंचन, आदर्श, शीला देवी, शकुंतला, निधि, आशीष जटाशंकर आदि।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





