नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *उप निरीक्षक सुनील कुमार मिश्र चौकी प्रभारी डंकीनगंज को तत्काल निलम्बित करते हुए विधिक एवं विभागीय कार्यवाही की मांग* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*उप निरीक्षक सुनील कुमार मिश्र चौकी प्रभारी डंकीनगंज को तत्काल निलम्बित करते हुए विधिक एवं विभागीय कार्यवाही की मांग*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट

मिर्जापुर:23 जनवरी 25 *उप निरीक्षक सुनील कुमार मिश्र चौकी प्रभारी डंकीनगंज को तत्काल निलम्बित करते हुए विधिक एवं विभागीय कार्यवाही की मांग*

मिर्जापुर के थाना कटरा कोतवाली के चौकी डंकीनगंज में तैनात उपनिरीक्षक श्री सुनील कुमार मिश्रा के तैनाती के कार्यकाल में हत्या, लूट, चोरी मादक पदार्थो की बिक्री की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है एवं सरकार व पुलिस विभाग की छवि धुमिल हुई है। वर्ष 2025 के प्रारम्भ में डंकीनगंज चौकी के अन्तर्गत स्थित हरना की गली में युवा स्व० प्रियांशु ओझा की हत्या की घटना से मीरजापुर में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने तथा अपराधियों का हौसला बुलन्द होने के पीछे डंकीनगंज पुलिस चौकी इंचार्ज की संलिप्ता जगजाहिर है। उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा द्वारा चौकी पर आने जाने वालों फरियादियों की समस्या का निस्तारण ना करके फरियादी के विपक्षी को बुलाकर उससे आर्थिक लाभ लेने की बात जगजाहिर है । आज तक चौकी इंचार्ज के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उपनिरिक्षक सुनील कुमार मिश्रा द्वारा अपने पूर्व चंदौली जनपद में तैनाती के दरमियान बड़े-बड़े घटनाओं में अपराधियों एवं उनके गुर्गों से साठ-गाठ करके आर्थिक लाभ लेकर मुकदमों में एफ0आर0 लगाने की बात भी
जगजाहिर है। चंदौली जनपद के अन्तर्गत कई बड़े बड़े अपराधों में एफ०आर० लगाने की भी जानकारी चंदौली के विश्वस्त सूत्रों से पता चली है। कटरा थाने के अन्तर्गत एक धारा 308 के मुकदमें में भी नामों को घटाने की भी जानकारी विश्वस्त सूत्रों से पता चली है और इनके द्वारा विवेचक रहते हुए जितने भी मुकदमों में न्यायालय में अब तक चार्जशीट दाखिल की गई है उन सभी मुकदमों की जाँच करा लिया जाय जिससे दूध का दूध पानी का पानी साफ हो जायेगा। इनके चरित्र पंजिका में भी कई बार विभागीय कार्यवाही दर्ज हो चुकी है। चौकी इन्चार्ज सुनील कुमार मिश्रा के रहते हुए आम जनमानस को न्याय मिलना सम्भव नहीं है एवं इनकी कार्य प्रणाली से शासन एवं प्रशासन की मंशा को धुमिल कर रही है। उ०प्र० के यशस्वी, ओजस्वी न्यायप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा सबका साथ, सबका विकास है। लेकिन उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा की मंशा जनता को न्याय आम जनमानस एवं खास जनमानस को देखकर करने की है ऐसी जानकारी स्थानीय जनता एवं भुग्त-भोगियों से पता चली है। उच्च अधिकारियों द्वारा इनका स्थानान्तरण कही अन्यत्र किया जाता है तो जहाँ आर्थिक लाभ कम दिखाई पड़ता है तो उस चौकी एवं थाने पर उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा जाना नहीं चाहते है और उच्च अधिकारियों की आदेश की भी अवहेलना करते है। इनका स्थानान्तरण 03-07-2024 को कचहरी चौकी अन्तर्गत हुआ था लेकिन आर्थिक दृष्टि से पुलिस चौकी कमजोर है। इसलिए उपनिरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के आदेश की अवहेलना किये। डंकीनगंज चौकी के अन्तर्गत हरना की गली के निवासी स्व० प्रियाशु ओझा की हत्या एवं अन्य अपराध में भी वृद्धि के दृष्टिगत तत्काल चौकी इंचार्ज डकीनगंज सुनील कुमार मिश्रा को निलम्बित करते हुए विधिक एवं विभागीय कार्यवाही करने की मांग किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]