*न्यायालय आ रहे अधिवक्ता के ऊपर चार लोगों ने किया प्राण घातक हमला हालत गंभीर*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*न्यायालय आ रहे अधिवक्ता के ऊपर चार लोगों ने किया प्राण घातक हमला हालत गंभीर*
महाराजगंज। सोमवार को महाराजगंज न्यायालय आ रहे अधिवक्ता पर चार नकाबपोशों द्वारा प्राण घातक हमले किए जाने की बात प्रकाश में आई है जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के अनंतपुर मोटी निवासी शैलेंद्र कुमार मौर्य सोमवार की सुबह अपने घर से महाराजगंज न्यायालय आने के लिए निकले थे अभी वह चेरी फार्म के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार चार नकाब पोश बदमाशों ने उनके ऊपर राड़ से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया जिससे लहू लुहुलुहान होकर वह मौके पर गिर पड़े। घायलावस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना का कारण जानने का प्रयास कर रही है समाचार लिखे जाने तक घटना की असली कारण का पता नहीं चल सका है।
महाराजगंज से समाचार निर्देश संवाददाता सुभाष चंद्र पटेल की रिपोर्ट
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





