*खाद्य और औषधि विभाग की छापेमारी*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट
मिर्जापुर: 6फरवरी 25 *खाद्य और औषधि विभाग की छापेमारी*
एफ०एस०डी०ए० ने छापामार कार्यवाही कर जॉच हेतु नमूना सग्रह किया
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, सेक्टर-सी अलीगंज लखनऊ एवं जिलाधिकारी मीरजापुर के आदेश के अनुपालन में आम जनमानस को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा मिलावटखोरी को रोकने के उद्देश्य से आज दिनांक 06.02.2025 को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश नरायन झा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया जिसके तहत जनपद मीरजापुर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल चार (04) नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। संग्रहित नमूनो का विवरण निम्नवत है-
खाद्य पदार्थ बर्फी
पनीर
गुलाब जामुन छेना
खाद्य करोबारकर्ता का नाम व स्थान दीलिप कुमार पुत्र स्व0 अशोक कुमार, जमुआ मीरजापुर |
अक्ष्य पुत्र हरीलाल, खैरा मीरजापुर ।
अनुराग पुत्र हरी लाल, खेरा मीरजापुर अशोक पुत्र भोनू पाल, कछवा मीरजापुर।
उक्त प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नरेश नारायण झां व खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश मौर्य, ओंकारनाथ यादव, भइया लाल प्रजापति, विवेक कुमार मौर्य और सन्दीप श्रीवास्तव उपस्थित रहें खाद्य सचल दल लगातार भ्रमणशील रह कर निरन्तर जाँच एवं छापेमारी की जायेगी। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





