*(सेवतरी)सड़क पर बिखरी गिट्टियों पर चलने को विवश हैं लोग*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता, आकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी, महराजगंज
News anticruption bharat(
*(सेवतरी)सड़क पर बिखरी गिट्टियों पर चलने को विवश हैं लोग*
नौतनवा के ग्राम सभा सेवतरी से मर्यादपुर व परसामलिक नेशनल हाईवे को जोड़नी वाली सड़क मरम्मत के अभाव में बदहाल हो चुकी है। सड़क पर गिट्टियां उखड़ने व जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों की सांसत हो रही है।सेवतरी से मर्यादपुर व परसामलिक नेशनल हाईवे को जोड़नी वाली करीब पांच किलोमीटर की सड़क पिछले एक दशक से मरम्मत के अभाव में बदहाली के दौर से गुजर रहा है। विभागीय उपेक्षा के चलते सड़क जगह-जगह टूट कर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। इस मार्ग पर गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग से देर रात तक क्षेत्र के लोगों का आना जाना लगा रहता है। जबकि उक्त सड़क पर मरम्मत की मांग को लेकर कई बार क्षेत्रीय लोगों ने विभाग के आला अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को शिकायती पत्रक भी सौंपा है। बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है।प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल बाकी मलिक, इरशाद अहमद, चंद्रेश कुमार, श्रीराम प्रसाद, सहाबुद्दीन, झिनकाई, मुन्ना, विवेक मद्धेशिया, इजहार अहमद, कमरूद्दीन, दीपू यादव, तिलकधारी आदि लोगों ने बताया कि पिछले एक दशक से सड़क रिपेयरिंग के अभाव में बदहाल हो गई है। इसको लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है, लेकिन किसी ने इस ओर सुधि नहीं ली।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





