*36 फीसदी किसानों ने ही कराई फार्मर रजिस्ट्री*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी, महराजगंज
News anticruption bharat
- *36 फीसदी किसानों ने ही कराई फार्मर रजिस्ट्री*
महराजगंज में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की रफ्तार संतोषजनक नहीं है। सम्मान निधि वाले किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है, पर किसानों द्वारा बहुत अधिक रुचि नहीं लेने से केवल 36 फीसदी ही फार्मर रजिस्ट्री तैयारी हो पाई है। पोर्टल अपडेट होने से कृषि विभाग के जिम्मेदार परेशान हैं।
केन्द्र सरकार ने एग्रीस्टैक (कृषि के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा) विकसित करने की योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री शुरू की है। अभियान में एप के माध्यम से भूमि का आंकड़ा, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर एड किए जा रहे हैं। पर अभी तक केवल जिले के सभी 12 ब्लाकों से 1 लाख 90 हजार 440 किसानों ने ही अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराई है। उप कृषि निदेशक वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शासन ने सम्मान निधि सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करने का निर्देश दिया है। पर गांव-गांव किसानों को समझाने के बाद भी तमाम किसान इसके लिए आगे नहीं आ रहे हैं। 24 फरवरी तक हुए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई तो सम्मान निधि र जाएगी।
पोर्टल अपडेट होने से कृषि विभाग के जिम्मेदार परेशान
जिले में जब फार्मर रजिस्ट्री संबंधी काम शुरू किए गए थे। तब 3 लाख 87 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार किया जाना था। पर पोर्टल अपडेट होने से किसानों की संख्या बढ़कर अब 5 लाख 29 हजार हो गई है। पर अभी तक केवल 1 लाख 90 हजार 440 किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराई है जो कुल का 36 फीसदी है। छूटे हुए 3 लाख 38 हजार 440 किसानों ने अपना फार्मर रजिस्ट्री तैयार नहीं कराई तो सम्मान निधि की रकम खाते में नहीं पहुंचेगी।
यह है फॉर्मर रजिस्ट्री
कृषि विभाग ने हर किसान की फॉर्मर रजिस्ट्री तैयार करने में एक एप तैयार किया है। बिना मोबाइल नंबर दिए किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी। कर्मचारियों द्वारा एप पर किसान का नाम, पिता का नाम, स्वामित्व वाले सभी गाटा संख्या, सह खातेदार होने की दशा में किसान का अंश, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि दर्ज किए जाते हैं। इस दौरान किसान को मोबाइल पर गए ओटीपी भी कर्मचारियों से शेयर करना होता है। ताकि ऑनलाइन तरीके से फॉर्मर रजिस्ट्री संबंधी कार्य पूरा किया जा सके। आधार से मोबाइल नंबर जुड़ा नहीं होने पर भी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





