*झूठी लूट की सूचना से पुलिस हलकान, जांच में साजिश का खुलासा।*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*झूठी लूट की सूचना से पुलिस हलकान, जांच में साजिश का खुलासा।*
महराजगंज: सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनरा गांव में झूठी लूट की सूचना देकर पुलिस को घंटों परेशान करने का मामला सामने आया है। जांच में पता चला कि युवक ने खुद ही लूट की झूठी कहानी गढ़ी और अपने मित्र को रुपये और मोबाइल सौंप दिए थे।
चौक थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चौक निवासी राज यादव को उसके ही गांव के धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने एटीएम कार्ड देकर रुपये निकालने भेजा था। राज ने महराजगंज नगर पालिका परिषद स्थित फिनो पेमेंट बैंक से 79,500 रुपये निकाले और पूरी रकम अपने मित्र शुभम त्रिपाठी को दे दी। इसके बाद दोनों ने लूट का नाटक रचा।
राज यादव ने सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनरा में पहुंचकर एक राहगीर के मोबाइल से यूपी 112 पर कॉल किया और बताया कि तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल और रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में राज यादव नशे की हालत में मिला। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने खुद साजिश की बात कबूल कर ली।
इसके बाद पुलिस ने शुभम त्रिपाठी को हिरासत में लिया और पूरी रकम 79,500 रुपये बरामद कर लिए। सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि झूठी सूचना देने के मामले में दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





