नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *एमपी के श्योपुर में दर्दनाक वाकया हुआ। यहां एक शादी की खुशियां एकाएक मातम में बदल गईं* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*एमपी के श्योपुर में दर्दनाक वाकया हुआ। यहां एक शादी की खुशियां एकाएक मातम में बदल गईं*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एमपी के श्योपुर में दर्दनाक वाकया हुआ। यहां एक शादी की खुशियां एकाएक मातम में बदल गईं। दूल्हा प्रदीप जाट घोड़ी चढ़ने के बाद बारातियों द्वारा झूमते झामते डांस करते जाट छात्रावास पहुंचे। जहां बारातियों का स्वागत करने के बाद दूल्हे ने दरवाजे पर तोरण मारा और फिर घोड़ी से उतरकर डांस करने लगा। डांस करने के बाद दूल्हा वापस घोड़ी पर चढ़ा और थोड़ी दूर चलने के बाद ही अचानक दूल्हे की तबीयत सी खराब होने लगी। लोगों ने समझा डांस करते समय थक गया लेकिन थोड़ी ही देर में घोड़ी पर ही बैठे-बैठे दूल्हे की सांस रुक गई।

डांस के बाद दूल्हे ने तोड़ा दम
डांस कर रहे है बारातियों ने अचानक हालत गंभीर देख दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतरा और हार्ट को पम्प किया एवं काफी प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। आननफानन में परिजन और बाराती दूल्हे को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां थोड़ी देर डॉक्टर ने चेकअप किया एवं आईसीयू में रखा लेकिन दूल्हे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसकी शादी कुछ ही देर में होने वाली थी दुल्हन वरमाला डालने वाली थी परिजन ओर बारातियों को उसकी चिता सजानी पड़ी।

इधर दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन बेसुध हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि देर रात तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया था। इस अजीबोगरीब लेकिन दुखद घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। लड़के के परिवारवालों ने देर अगले दिन सुबह सुसवाड़ा गांव में मृतक प्रदीप जाट का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद दुल्हन के परिजनों को जानकारी दी।

बात दें कि दूल्हे का नाम प्रदीप जाट था जो की पूर्व में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष भी रह चुका है एवं चाचा योगेश जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव भी है। प्रदीप जाट की शादी 14 फरवरी 2025 को वर्ग एक की शिक्षिका से होने वाली थी। कुछ देर में वरमाला भी होने वाली थी और फिर फेरे भी होने वाले थे लेकिन जैसे ही डांस के बाद दूल्हा घोड़ी चढ़कर स्टेज की ओर जाने लगा कि अचानक दूल्हे की सांसे रुक गई और जो सारी खुशियां थी वह मातम में बदल गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]