नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *पारिवारिक लाभ योजना और वृद्धा पेंशन में देरी को लेकर किया प्रदर्शन ।।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*पारिवारिक लाभ योजना और वृद्धा पेंशन में देरी को लेकर किया प्रदर्शन ।।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी, (महराजगंज)
News anticruption bharat

*पारिवारिक लाभ योजना और वृद्धा पेंशन में देरी को लेकर किया प्रदर्शन ।।*

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार निचलौल को सौंपा।कहा कि समाज कल्याण विभाग में हजारों महिलाओं का राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का आवेदन पत्र कई वर्षों से पेंडिंग है, अब तक उनके खाते में पैसा नहीं आया है तत्काल उनके खाते में योजना की रकम भेजी जाए। वृद्धा पेंशन का भी आवेदन पत्र हजारों की संख्या में समाज कल्याण विभाग कार्यालय में कई वर्षों से पेंडिंग है। अब तक बुजुर्गों के खाते में पेंशन का पैसा नहीं आया है इससे क्षेत्र की जनता परेशान है। इसके लिए बार-बार विभाग का चक्कर लगाना पड़ रहा है, उसके बाद भी आज तक खाते में पेंशन की रकम नहीं आई है। जनहित से जुड़ी इस समस्या को देखते हुए तत्काल समाधान किया जाना चाहिए, अन्यथा पार्टी आन्दोलन को बाध्य होगी। इस दौरान राधेश्याम यादव, दशरथ, राजू भारती, जहांगीर, शमसुद्दीन, रज्जाक, संपूर्णानंद, सादिक अलगू चौधरी, राजवंशी, जगवंत, सफी, इंद्रजीत, इशहाक, तैयब, नाजीर, ग देवी, अब्बास, परमानंद आदि मौजूद रहे।।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]