*पत्नी से विवाद के दौरान युवक ने घर में लगाई आग।।*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी, (महराजगंज)
News anticruption bharat
*पत्नी से विवाद के दौरान युवक ने घर में लगाई आग।।*
निचलौल थाना क्षेत्र के अरदौना गांव में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद घर में आग लगा दिया। इस दौरान घर रखे कीमती सामान कपड़ा और बर्तन आदि जलकर नष्ट हो गए। इसकी सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की है।ग्राम अरदौना निवासी सहजन मुजफ्फरनगर में दलिया मिल में नौकरी करता है। वह चार दिन पहले घर आया था। उसके घर में पत्नी ज्ञांती के अलावा पांच बेटियां हैं। सुबह घर से उसकी पत्नी कहीं चली गई थी। वह फोन कर बुलाया तो वह कुछ देरी में आई। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस बीच उसने घर में आग लगा दिया। इसके चलते कीमती सामान जल गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और। एसओ गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि पत्नी से विवाद के चलते युवक ने आग लगाई थी। उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





