*जल जीवन मिशन की परियोजना को तेज गति से पूरा कराएं: सीडीओ*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी, महराजगंज
News anticruption bharat
*जल जीवन मिशन की परियोजना को तेज गति से पूरा कराएं: सीडीओ*
सीडीओ अनुराज जैन ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा किया। अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि फेज दो में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज तीन में रिथविक कोया की 205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक-कोया की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।
सीडीओ ने तीनों कार्यदाई संस्थाओं से ट्यूब वेल, ओएचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जो परियोजनाएं 80 फीसदी से 90 फीसदी पूर्ण हो चुकी हैं, उनको शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं। उन्होंने जेएमसी को पाइप लाइन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही समस्त परियोजनाओं में बाउंड्री वाल का शुरू करने हेतु निर्देशित किया।
सीडीओ ने कहा कि तीनों कार्यदाई संस्थाएं अपनी सभी परियोजनाओं को तेज करें और जल्द से जल्द पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में तीनों संस्थाएं परियोजनावार प्रगति के विवरण के साथ उपस्थित रहे। सीडीओ ने जीएमसी और ऋत्विक-कोया को पाइप लाइन बिछाने के कार्य को तेज क हेतु निर्देशित किया। कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों के अनुरक्षण् कार्य को तीव्रता से पूरा करें। बैठक में एक्सईएन जल निग आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





