नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रान्त व्यापी प्रदर्शन जारी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रान्त व्यापी प्रदर्शन जारी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट

मिर्जापुर:22 फरवरी 25 *बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रान्त व्यापी प्रदर्शन जारी*

*बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रान्त व्यापी प्रदर्शन जारी: महाकुम्भ में श्रेष्ठतम प्रदर्शन के बावजूद निजीकरण की प्रक्रिया से बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा*
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र ने कहा है कि बिजली वितरण निगमों के काम में लगातार सुधार हो रहा है और महाकुंभ में बिजली कर्मियों ने श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर पूरे देश को चकित कर दिया है । इसके बावजूद बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया तेज गति से बढ़ाई जा रही है जिससे बिजली कर्मों में भारी गुस्सा व्यक्त है।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत सरकार द्वारा जारी की गई विद्युत वितरण कंपनियों की रेटिंग की रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में लगातार सुधार हो रहा है। उत्तर प्रदेश में आरडीएसएस स्कीम के अंतर्गत विद्युत वितरण निगमों का नेटवर्क सुधारने के लिए हजारों करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं । इससे हो रहे सुधार और बिजली कर्मियों के परिश्रम का परिणाम है कि विद्युत वितरण निगम लगातार सुधार की ओर बढ़ रहे हैं।
यहां यह उल्लेखनीय है कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने वर्ष 2023 – 24 में प्रति यूनिट बिजली विक्रय कर रु 04.47 प्रति यूनिट राजस्व वसूली की है जो आगरा शहर में टोरेंट पॉवर कंपनी से मिलने वाले राजस्व रु0 4.36 प्रति यूनिट से अधिक है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि आगरा एक औद्योगिक शहर है । आगरा में एशिया का सबसे बड़ा चमड़ा उद्योग है और आगरा में सबसे अधिक पांच सितारा होटल है। दूसरी और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत बुंदेलखंड और चंबल का क्षेत्र आता है और अनेक गांव आते हैं। इन स्थानों पर बिजली का राजस्व बहुत कम है। इसके बावजूद दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम से टोरेंट पावर कंपनी की तुलना में प्रति यूनिट अधिक राजस्व मिल रहा है।
संघर्ष समिति ने कहा कि महाकुंभ में बिना सोए दिन रात बिजली कर्मी परिश्रम कर रहे हैं। संघर्ष समिति ने प्रयागराज के बिजली कर्मचारियों को विगत 5 जनवरी को हुई बिजली महापंचायत में शपथ दिलाई थी कि वे महाकुंभ में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करेंगे। महाकुंभ में कार्यरत बिजली कर्मियों ने इसे सिद्ध कर दिया है और महाकुंभ की बिजली व्यवस्था ने सारे देश को चकित कर दिया है।
संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में लगातार सुधार में लगे हैं । बिजली कर्मचारियों के प्रयासों को अनदेखा कर जिस प्रकार निजीकरण की प्रक्रिया तेज की जा रही है उससे बिजली कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
आज लगातार 87वें दिन बिजली कर्मियों ने प्रान्त भर में जनपदों और परियोजना मुख्यालयों पर विरोध सभा की।
आज की विरोध सभा मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने इंजीनियर दीपक सिंह पंकज कुमार प्रमोद कुमार राम जन्म राजेश कुमार गौतम अंशु कुमार पांडे संतोष कुमार बृजेश कुमार, शंभू कुमार, राम जनम यादव, सूयस चौबे, जय शंकर प्रसाद, शुशील कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]