नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *किसान सम्मान समारोह का आयोजन* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*किसान सम्मान समारोह का आयोजन*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट

मिर्जापुर:24 फ़रवरी 25 *किसान सम्मान समारोह का आयोजन*

आज दिनांक 24 फरवरी 2025 को मा0 केन्द्रीय राज्य मंत्री/ सांसद मिर्ज़ापुर अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में किसान सम्मान समारोह का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र बी एच यू बरकछा में किया गया। कार्यक्रम में मा0 केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बता गया, साथ ही प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज पी एम किसान सम्मान निधी की 19वी क़िस्त भागलपुर बिहार से जारी की जा रही है जिसके माध्यम से मिर्ज़ापुर के कुल 307896 किसानों के खाते में सीधे डी बी टी के माध्यम से कुल धनराशि 61 करोड़ 57 लाख 92 हजार ट्रांसफर की जा रही है। जो किसानों के लिए होली की सौगात है। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल द्वारा उपस्थित किसानों को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी के बारे में जानकारी दी गयी। डॉ श्रीराम सिंह द्वारा उपस्थित किसानों को जायद में होने वाली फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी कि जायद में फसलों की सुरक्षा के बारे में भी बताया गया। डॉ जे0पी0 रॉय द्वारा उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से बताया गया कि कैसे वह प्राकृतिक खेती को अपनाकर जीरो बजट में खेती को अपना कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते है। डॉ सुधीर श्रीवास्तव, जनपद सलाहकार द्वारा उपस्थित किसानों को पी एम किसान सम्मान निधि व फार्मर रजिस्ट्री के बारे में विस्तार से बताया गया कि वह अपना खतौनी, आधार व बैंक पासबुक ले कर जन सेवा केंद्र से जा कर फार्मर रजिस्ट्री करा कर पी एम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा जनपद के 10 किसान को सम्मान प्रमाण पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया गायस जिसमे मालती देवी, कुसुम देवी, प्रमिला, केसरी, कमला, लल्लन, बाबूनन्दन, मुंशी, राम बहादुर को वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर गुरु प्रसाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]