नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *जिलाधिकारी अनुनय झा ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए फॉर्मर रजिस्ट्री में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का दिया निर्देश* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*जिलाधिकारी अनुनय झा ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए फॉर्मर रजिस्ट्री में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का दिया निर्देश*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*जिलाधिकारी अनुनय झा ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए फॉर्मर रजिस्ट्री में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का दिया निर्देश*

 

महराजगंज, 23 फरवरी 2025, जनपद में फॉर्मर रजिस्ट्री में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए फॉर्मर रजिस्ट्री में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज 04 लेखपालों बलराम (फरेंदा), फेकू प्रसाद (निचलौल), दीपचंद (नौतनवा) और अंकित कुमार का वेतन रोकने का निर्देश संबंधित उपजिलाधिकारियों द्वारा दिया गया है। इसके अलावा स्थलीय निरीक्षणों में रुचि न लेने और बार निर्देशित किए जाने के बावजूद भी फॉर्मर रजिस्ट्री में रुचि न लेने के कारण चारों तहसीलों के कुल 13 सीएससी की आईडी को बंद करने का आदेश दिया गया है।
इसी प्रकार उपनिदेशक कृषि द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री में शून्य प्रगति वाले दो एटीएम विनोद कुमार, मिठौरा और मनोज कुमार, फरेंदा का 10 दिन का मानदेय रोकने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा भी फॉर्मर रजिस्ट्री में खराब प्रदर्शन के लिए टिकुलहिया, छितौना, चैनपुर, बभनौली बुजुर्ग, शिकारपुर और घुघली बुजुर्ग के पंचायत सहायकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि फॉर्मर रजिस्ट्री सरकार की बेहद अहम परियोजना है और परियोजना के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कड़ा निर्देश देते हुए कहा है कि फॉर्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिला कृषि अधिकारी और संबंधित तहसीलदारों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि कि फॉर्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं सहित किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त का लाभ प्राप्त होगा।
अबतक लगभग 05 लाख 29 हजार किसानों के सापेक्ष लगभग 02 लाख 04 हजार किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री सम्पन्न हुआ है। निचलौल तहसील में 48.55 प्रतिशत, महराजगंज में 41.65 प्रतिशत, फरेंदा में 36.77 प्रतिशत और नौतनवा में 23.58 प्रतिशत किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री पूरा हुआ है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]