*रुचि न लेने वाले 13 सीएससी की आईडी होगी बंद🖥️❌❌🖥️*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*रुचि न लेने वाले 13 सीएससी की आईडी होगी बंद🖥️❌❌🖥️*
संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी( महराजगंज)
News anticruption bharat
जिले में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी रफ्तार पर डंडा चलना शुरू हो गया है। कम प्रगति से नाराज डीएम अनुनय झा ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए फार्मर रजिस्ट्री में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कठोकर कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश के क्रम में चार लेखपालों का वेतन रोकने की कार्रवाई हुई, वहीं कई पंचायत सहायक भी कार्रवाई की जद में आए। वहीं फार्मर रजिस्ट्री में रुचि न लेने के कारण चारों तहसीलों के कुल 13 सीएससी की आईडी बंद करने का निर्देश दिया गया।
कार्रवाई के क्रम में चार लेखपाल फरेंदा के बलराम, निचलौल के फेंकू प्रसाद, नौतनवा के दीपचंद व अंकित कुमार का वेतन रोकने का निर्देश संबंधित उपजिलाधिकारियों द्वारा दिया गया है। उपनिदेशक कृषि द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री में शून्य प्रगति वाले दो एटीएम विनोद कुमार, मिठौरा और मनोज कुमार, फरेंदा का 10 दिन का मानदेय रोकने का आदेश जारी किया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा भी फॉर्मर रजिस्ट्री में खराब प्रदर्शन के लिए टिकुलहिया, छितौना, चैनपुर, बभनौली बुजुर्ग, शिकारपुर और घुघली बुजुर्ग के पंचायत सहायकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है।डीएम ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री सरकार की बेहद अहम परियोजना है और परियोजना के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कड़ा निर्देश देते हुए कहा है कि फॉर्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिला कृषि अधिकारी और संबंधित तहसीलदारों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि फॉर्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं सहित किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त का लाभ प्राप्त होगा।
5.29 लाख के सापेक्ष 2.04 लाख की हुई रजिस्ट्रीः
अब तक जिले में 5 लाख 29 हजार किसानों के सापेक्ष लगभग 2 लाख 4 हजार किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री हो सकी है। निचलौल तहसील में 48.55 प्रतिशत, महराजगंज में 41.65 प्रतिशत, फरेंदा में 36.77 प्रतिशत और नौतनवा में 23.58 प्रतिशत किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री पूरी हुई है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





