*सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
संवाददाता, अकाश कुमार गुप्ता
जिला प्रभारी,( महराजगंज)
News anticruption bharat
*सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत*
बृजमनगंज क्षेत्र के हंडियाकोट-बनगढ़िया मार्ग के हाजीजोत गांव के सामने बीते 14 फरवरी की देर शाम पिकअप की ठोकर में एक घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर आते ही कोहराम मच गया।
लेहड़ा गांव के हरदयालजोत टोले का रहने वाला युवक अंशु (25) 14 फरवरी को हड़ियाकोट से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से एक चारपहिया वाहन ने ठोकर मार दिया था। मृतक अंशु का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। पत्नी यशोदा, पिता सुभाष, माता कमलावती दहाड़ मारकर रोने लगे। उसका एक बेटा 3 साल और एक बेटी एक साल की है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





