नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *महाकुंभ में यूपी पुलिस के अधिकारियों-जवानों के साथ पैरामिलिट्री फोर्सेस ने अपना सब कुछ दिया-सबसे बेस्ट* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*महाकुंभ में यूपी पुलिस के अधिकारियों-जवानों के साथ पैरामिलिट्री फोर्सेस ने अपना सब कुछ दिया-सबसे बेस्ट*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*महाकुंभ में यूपी पुलिस के अधिकारियों-जवानों के साथ पैरामिलिट्री फोर्सेस ने अपना सब कुछ दिया-सबसे बेस्ट*

 

 

प्रयागराज।बिना थके.. बिना रुके.. महाकुंभ तो 45 दिन तक चला लेकिन ड्यूटी महाकुंभ के शुरू होने के 10 दिन पहले से ही लग गई थी. इस दौरान पुलिस के अधिकारी कर्मचारी लगातार काम करते रहे. न दिन देखा, न रात.. न ठंड देखी, न गर्मी.. न बारिश, भीड़ के सैलाब के सामने धैर्य रखा. अक्सर लोगों के गुस्से पर शांत रहे.. अब बारी थी सरकार की.. महाकुंभ पूर्ण हुआ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपना दिल दिखाने में पीछे नहीं रहे.. महाकुम्भ में ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों को ‘महाकुम्भ सेवा मेडल’ और 10 हजार रुपए का स्पेशल बोनस देने का ऐलान किया,लगभग दो महीने घर परिवार भूलकर लगातार ड्यूटी करने वाले पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक सप्ताह की छुट्टी देने की घोषणा भी की. ये छुट्टी सभी को फेज वाइज मिलेगी. सीएम ने महाकुम्भ में उत्कृष्ट कार्य के लिए 75 हजार पुलिसकर्मियों और अन्य सुरक्षाकर्मियों के प्रति आभार जताया।
सीएम योगी ने कहा, पुलिस ने पहले दंगा और माफिया मुक्त यूपी बनाया।अब ‘मित्र पुलिस’ के रूप में पूरी दुनिया में अपनी अलग तस्वीर स्थापित की,सीएम ने पुलिसकर्मियों के धैर्य और शालीनता की प्रशंसा की,उन्होंने कहा, लोग धक्का भी दे देते थे, तब भी हमारे जवानों ने सहनशीलता का परिचय दिया, सीएम योगी ने कहा, पुलिस, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, पीआरडी, जल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के व्यवहार देश-विदेश में तारीफ हो रही है,इस दौरान सीएम योगी पुलिसकर्मियों के साथ भोजन कार्यक्रम में भी शामिल हुए और उनके योगदान को यादगार बताते हुए सबकी सराहना की,वैसे विश्व के इतने बड़े आयोजन के लिए पुलिस की व्यवस्थाओं की तारीफ तो बनती ही है। डीजीपी प्रशांत कुमार जी आपने बहुत मेहनत की,आप इस तारीफ के हकदार हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]