नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *लगातार 97 वे दिन बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रान्त व्यापी प्रदर्शन जारी* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*लगातार 97 वे दिन बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रान्त व्यापी प्रदर्शन जारी*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

मिर्जापुर:4 मार्च 25 *लगातार 97 वे दिन बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रान्त व्यापी प्रदर्शन जारी*

बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रान्त व्यापी प्रदर्शन जारी:08 मार्च को लखनऊ में संघर्ष समिति के सभी केंद्रीय प्राधिकारियों की संयुक्त बैठक में आंदोलन के अगले कार्यक्रमों की घोषणा*
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज लगातार 97वें दिन बिजली कर्मियों ने समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। संघर्ष समिति के सभी घटक श्रम संघों/ सेवा संगठनों के केंद्रीय पदाधिकारियों की 08 मार्च को लखनऊ में बैठक बुलाई गई है।इस बैठक में संघर्ष के अगले कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा की पावर कार्पोरेशन प्रबंधन को निजीकरण की जिद छोड़कर बिजली कर्मचारियों को विश्वास में लेकर सुधार के कार्यक्रम चलाने चाहिए। उन्होंने कहा कि विगत नवंबर के अंत में पावर कार्पोरेशन प्रबंधन ने निजीकरण का राग छेड़कर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में अनावश्यक तौर पर औद्योगिक अशांति का वातावरण बना दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के और उपभोक्ताओं के व्यापक हित में यह वातावरण समाप्त होना ही चाहिए। प्रबंधन यह कह दे कि निजीकरण नहीं होगा और एक वर्ष सुधार को समर्पित, तो बिजली कर्मी दिन रात प्रयास कर ए टी एंड सी हानियां राष्ट्रीय मानक 15% के नीचे लाकर दिखा देंगे।
उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति का हमेशा से ही यह मूल मंत्र है सुधार और संघर्ष। निजीकरण के विरोध में संघर्ष करते हुए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने बिजली कर्मियों का आह्वान किया है कि वह मार्च के महीने में अधिकतम राजस्व असली का कीर्तिमान बनाकर दिखाएं। बिजली कर्मी संघर्ष के साथ सुधार के इस अभियान में जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि निजीकरण के पीछे केवल भ्रष्टाचार है। यदि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन अपनी निजीकरण की जिद पर अड़ा रहा तो विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति इसके पीछे के सारे भ्रष्टाचारी से आम जनता को अवगत कराएगी। इस हेतु नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ़ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के तत्वावधान में प्रदेश में मार्च के महीने में चार बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। इनकी तारीख 8 मार्च को घोषित कर दी जाएगी।
आज वाराणसी, आगरा, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, बस्ती, अलीगढ़, मथुरा, एटा, झांसी, बांदा, बरेली, देवीपाटन, अयोध्या, सुल्तानपुर, हरदुआगंज, पारीछा, ओबरा, पिपरी और अनपरा में विरोध सभा हुई।
आज की सभा में मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने इंजीनियर दीपक सिंह विनीत मिश्रा श्री अंशु कुमार पांडे राजेश कुमार गौतम विनोद कुमार आशुतोष बाजपेई राम जन्म आदि मौजूद रहे
दीपक सिंह
संयोजक मिर्जापुर
9450963614

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]