नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *आंखो देखी- चाक चौबंद दिखी महिला अस्पताल की व्यवस्था* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*आंखो देखी- चाक चौबंद दिखी महिला अस्पताल की व्यवस्था*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*आंखो देखी- चाक चौबंद दिखी महिला अस्पताल की व्यवस्था*

 

 

सतीश त्रिपाठी

नौतनवा।महाराजगंज। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा के परिसर में स्थित महिला अस्पताल की व्यवस्था इन दिनों काफी चाक-चौबंद देखने को मिल रही है।जिसका प्रमुख कारण महिला चिकित्सक डॉक्टर श्रीमती शेफाली गुप्ता का व्यवहार एवं मरीज के प्रति सहानिभूति रवैया तथा बेहतर उपचार माना जा रहा है। गुरुवार को अस्पताल का निरीक्षण किया गया तो काफी महिला मरीजों के भीड़ थी ।महिला मरीजों को बेहतर तरीके से देखना एवं उनकी समस्याओं को सुनना एवं उनका बेहतर इलाज करना उनकी प्राथमिकताएं रही। डॉक्टर शेफाली गुप्ता ने बताया इस समय लगभग 80 से 100 महिला मरीजों की ओपीडी चल रही है।जो भी सुविधाएं हैं मरीजों को मुहैया कराई जा रही हैं। कहीं से कोई भी दिक्कतें नहीं इस।रिपोर्टर ने यहां देखा कि संसाधनों की काफी कमी है। यहां पर किसी भी महिला कर्मचारी के रहने के लिए आवास की व्यवस्था नहीं है। आवास पूरी तरह खंडहर में तब्दील है। फिर भी यदि रात में कोई इमरजेंसी सेवाएं होती हैं तो फोन होने पर डाक्टर तत्काल हाजिर हो जाती हैं। वह अपने सीमित संसाधनों से इलाज करने में कोई चूक नहीं करती । यहां की कर्मचारी श्रीमती निशा एवं प्रेमलता द्विवेदी भी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग है। आया मनोरमा भी समयानुसार अपनी ड्यूटी करती हैं। इमरजेंसी होने पर वह जहां भी होती है बुलाने पर हाजिर हो जातीI इसके अलावा चौकीदार यहां पर मुस्तैदी से ड्यूटी देता है। चौकीदार के रहने के लिए यहां कोई व्यवस्था नहीं है। वह किसी तरह पल्ली टांगकर अपना ड्यूटी निभाता हैं।ऐसे में शासन प्रशासन में बैठे जनप्रतिनिधियों को चाहिए की महिलाओं को और भी बेहतर इलाज और सुविधाएं मिले। इसके लिए यहां पर आवास निर्माण की महतीआवश्यकता महसूस की जा रही है। हालांकि यहां पर निर्माण कार्य भी हो रहा है लेकिन केवल चहारदीवारी ही बनाई जा रही है। खंडहर आवासों पर किसी भी जनप्रतिनिधि की नजर नहीं पहुंची है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]