नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *कलेक्ट्रेट परिसर पर आबकारी दुकानों हेतु ई–लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*कलेक्ट्रेट परिसर पर आबकारी दुकानों हेतु ई–लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महराजगंज, 06 मार्च 2025, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा सहित जिला आबकारी चयन समिति की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट परिसर पर आबकारी दुकानों हेतु ई–लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

 

ई लॉटरी प्रक्रिया सायं 04 बजे शुरू हुई और लगभग 5:30 बजे पूर्ण हुई। ई–लॉटरी हेतु जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सदस्य और जिला आबकारी अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी 03:30 बजे ही लॉटरी स्थल पर पहुंच गए। जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी आवेदकों को संपूर्ण ई–लॉटरी प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। उन्होंने मौके पर आवेदकों की सहमति से पारदर्शी तरीके से रेंडमाइजेशन का ट्रायल भी पूर्ण कराया। इसके उपरांत रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूर्ण की गई। इसके उपरांत उनके निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने देशी शराब, मॉडल शॉप, कंपोजिट दुकानों और भांग की दुकानों आवंटित दुकानों और आवंटियों की सूची को पढ़कर सुनाया। साथ ही लॉटरी स्थल पर स्क्रीन पर सूची को प्रदर्शित किया गया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट और जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पर चस्पा करने साथ एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया।

 

जनपद में कुल 285 देशी शराब/कंपोजिट दुकान/मॉडल शॉप/भांग की दुकान के सापेक्ष 2297 आवेदनकर्ताओं द्वारा 4878 आवेदन प्राप्त हुआ था। इनमें देशी मदिरा की 179, कंपोजिट शॉप 100, मॉडल शॉप 02 और भांग की 04 दुकानों की नीलामी की गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]