नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8756625830 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , *अधिवक्ता हमारे विभाग का महत्वपूर्ण हिस्सा* – News Anti Corporation Bharat

News Anti Corporation Bharat

Latest Online Breaking News

*अधिवक्ता हमारे विभाग का महत्वपूर्ण हिस्सा*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मिर्जापुर से कृष्ण कुमार सिंह की रिपोर्ट

मिर्जापुर:7 मार्च 25 *अधिवक्ता हमारे विभाग का महत्वपूर्ण हिस्सा*

एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1, वाराणसी जोन ने जीएसटी राज्य कार्यालय का दौरा कर समस्याओ के निस्तारण का आश्वासन दिया

शिवाला महंत स्थित जीएसटी राज्य कार्यालय पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1, वाराणसी जोन मिथिलेश शुक्ल का आगमन हुआ। उनके साथ ही संयुक्त कमिश्नर (प्रशासन), वाराणसी जोन अनिल सिंह भी थे। दोनों बड़े अधिकारियों ने राज्य कर कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों संग अधिवक्ताओ के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
बैठक में मिथलेश शुक्ल ने अधिवक्ताओ से एमिनेस्टी स्कीम को बढ़ावा देते हुए निर्धारित अवधि के दौरान अधिक से अधिक व्यापारियों को राहत दिलाने की अपील की।
अधिवक्ताओ ने भी वाराणसी जोन के सबके बड़े अधिकारी को अपने पास पाकर कई विभागीय समस्याओ के निस्तारण की मांग की जिनमें स्थानीय राज्य कार्यालय के निजी भवन, कार्यालय के जर्जर जेनरेटर, कार्यालय परिसर में इधर-उधर बिखरे फाईलों की हालत, राज्य के बड़े प्रशासनिक अधिकारी द्वारा न्यायिक कार्य में हस्तक्षेप, गलत तरीके से जारी हो रहें नोटिसो, बाहर के तत्वो (गैर अधिवक्ता) द्वारा नोटिसों की तामीली इत्यादि मुद्दे शामिल रहें।
एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड 1) वाराणसी जोन ने अधिवक्ताओ के सभी समस्याओ को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान अधिकारियों में डिप्टी कमिश्नर दुर्गेश यादव, सत्यप्रकाश, असिस्टेंट कमिश्नर निर्भय मिश्र, ओमप्रकाश शुक्ल, सगीर अहमद सहित वाणिज्यिक कर अधिकारी उपस्थित रहें तो अधिवक्ताओ की तरफ से मनोज मैनी, कृष्णकांत गुप्ता, शारदा प्रसाद, संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, कृष्णानंद, अनिल सिंह, सुरेश चंद्र, संजीव श्रीवास्तव, कुश मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, शिव कुमार शुक्ल, भानु गुप्ता, राम जी, रुपेश कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]